ठरकपन में बिहार पुलिस ने जब अपने एस डी एम को ही लठिया दिया !

पटना में भारत बंद के दौरान लाठीचार्ज करती बिहार पुलिस ने अपने ठरकपन और आँधरपने में आकर अपने एस डी एम को ही लठिया कर रख दिया । वीडियो में दिख रहा है कि एस डी एम साहब को एक लाठी पड़ने के बाद लाठी मारने वाले सिपाही के माथे पर उसके अधिकारी ने मौके पर ही एक चपत लगाते हुए सिपाही को उसकी भूल का अहसास कराया । अहसास तो दिला दिया लेकिन बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि तब तक वायरल होता यह वीडियो पटना से तमाम सुर्खियां बटोर चुका है ।

वीडियो देखें

By systemkasach

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का खुद का चेहरा कितना विद्रूप और घिनौना है..ये आप इस पेज पर देख और समझ सकते हैं । एक ऐसा पेज, जो समाज को आईना दिखाने वाले "लोकतंत्र के चौथे स्तंभ" को ही आइना दिखाता है । दूसरों की फर्जी ख़बर छापने वाले यहाँ खुद ख़बर बन जाते हैं ।

Related Post