गोरखपुर : खबर है कि सीएम योगी की “एक एक इंच जमीन वापस लेंगे” जैसे बयान के बाद वक्फ़ सम्पत्तियों को जल्दी जल्दी निपटाया जा रहा है । जिन कंधों पर वक्फ़ सम्पत्तियों की देखभाल का जिम्मा था वही कंधे वक्फ़ के करोड़ों की संपत्तियों को बेचकर जल्दी जल्दी अपनी तिजोरियां भर रहे हैं । इस घपलेबाजी के लिए बकायदे एक पूरी की पूरी टीम बनाकर रखी गयी है । एक टीम वो है जो रजिस्ट्री से लेकर वक्फ़ समपत्तियों को वक्फ़ लिस्ट से डिलीट कराने में जुटी रहती है तो दूसरी टीम में शामिल वो लोग है जो पत्रकार और मुतवल्ली का मखौटा लगाकर वक्फ़ समपत्तियों की बंदरबांट से सम्बंधित खबरें प्रसारित करने वाले पत्रकार तथा शिकायत करने वाले लोगों को डरा धमका कर उनका मुंह बंद करने में जुटे हुए हैं । तो क्या अब मुतवल्ली और पत्रकार जैसे पाक पेशे को वक्फ़ सम्पत्तियों दलाली के लिए कुर्बान किया जा रहा है ? वक्फ़ सम्पत्तियों की दलाली और खरीद बिक्री पर सवाल उठने से आखिर क्यों दर्द हुआ उन मुतवल्ली और पत्रकारों को….क्या इसका जवाब नही ढूंढा जाना चाहिए ? वक्फ़ सम्पत्तियों की ऐसी ही सौदेबाजी तथा सौदागरों की कहानी गोरखपुर से भी निकल कर आई है जिसका पहला भाग अब आप सबके सामने है ।
By systemkasach
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का खुद का चेहरा कितना विद्रूप और घिनौना है..ये आप इस पेज पर देख और समझ सकते हैं । एक ऐसा पेज, जो समाज को आईना दिखाने वाले "लोकतंत्र के चौथे स्तंभ" को ही आइना दिखाता है । दूसरों की फर्जी ख़बर छापने वाले यहाँ खुद ख़बर बन जाते हैं ।
