गोरखपुर : रेनबो हॉस्पिटल गोरखपुर के संचालक ने अपने कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ़ 21 लाख से ज्यादा की रकम गबन कर जाने का मामला दर्ज कराया है । संचालक ने अपने अधिवक्ता संजय कुमार यादव तथा सहयोगी अधिवक्ता विनीता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देते हुए इस घटना से न्यायालय को अवगत कराया । रेनबो हॉस्पिटल के संचालक के आरोपों को सिलसिलेवार तरीके से अदालत के समक्ष रखने में अधिवक्ता संजय कुमार यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पुलिस द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज न किये जाने पर प्रश्नचिन्ह उठाये । न्यायालय ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है । आरोपों बाकी की सत्यता का पता पुलिस की इनवेस्टिगेशन के बाद पता चल सकेगा ।
By systemkasach
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का खुद का चेहरा कितना विद्रूप और घिनौना है..ये आप इस पेज पर देख और समझ सकते हैं । एक ऐसा पेज, जो समाज को आईना दिखाने वाले "लोकतंत्र के चौथे स्तंभ" को ही आइना दिखाता है । दूसरों की फर्जी ख़बर छापने वाले यहाँ खुद ख़बर बन जाते हैं ।

