चिलुआताल पुलिस बधाई की “पात्र”….ऐसी तत्परता ही खो चुकी “साख” को वापस लाएगी !

गोरखपुर : ठग ने पूजा पाठ के नाम ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिये महिला से दो लाख छत्तीस हजार रुपये ठग लिए । महिला ने पुलिस से मदद माँगी और थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में साइबर सेल टीम थाना चिलुआताल द्वारा कार्यवाही करते हुये राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आवेदिका का पैसा होल्ड करा दिया । साथ ही आवेदिका को न्यायालय से आदेश कराकर उसका पैसा वापस भी दिला दिया । बेशक, पुलिस की यह सक्रियता काबिल ए तारीफ है और इस मामले में प्रमुख तौर पर भूमिका निभाने वाले थानाध्यक्ष चिलुआताल सूरज सिंह और उनकी टीम में शामिल साइबर सेल के साथ ही उपनिरीक्षक शैलेन्द्र पांडेय तथा सच्चिदानंद पांडेय बधाई के पात्र हैं ।

बधाई के पात्र इसलिए कि…बगैर कोई समय गवाएं…मामले की सत्यता को जानकर…तत्परता से कार्यवाही कर पीड़ित का भरोसा पुलिस पर कायम रखा । साख की तलाश में भटक रही वर्दी को इसी तरह की कार्यवाही से राहत मिलेगी और  पुलिस की खोई हुई साख को वापस लौटा लाने में मददगार साबित होगी ।

By systemkasach

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का खुद का चेहरा कितना विद्रूप और घिनौना है..ये आप इस पेज पर देख और समझ सकते हैं । एक ऐसा पेज, जो समाज को आईना दिखाने वाले "लोकतंत्र के चौथे स्तंभ" को ही आइना दिखाता है । दूसरों की फर्जी ख़बर छापने वाले यहाँ खुद ख़बर बन जाते हैं ।

Related Post